प्रियंका भक्त बनीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीएड टॉपर, राज्यपाल ने किया सम्मानित Jadugodda : यूसिल कर्मी अमियों रंजन की बेटी प्रियंका भक्त ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीएड टॉपर बन जादूगोड़ा का नाम रोशन किया है. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें मंगलवार को सिदगोड़ा कॉलेज कैंपस में आयोजित दीक्षित समारोह में गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया. प्रियंका ने जादूगोड़ा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से 2015 में मैट्रिक किया. उसने बारहवीं की भी पढ़ाई यही से की. इसके बाद, 2023 में उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में बायोटेक्नोलॉजी में एडमिशन लिया. कड़ी मेहनत और लगन से उसने बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया. इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया था. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN
Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
जादूगोड़ा की प्रियंका बनीं जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की B.Ed टॉपर, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Leave a Comment