Search

 
 
 

Jadugora:  प्राथमिकता उपचार प्रतियोगिता में यूसिल व सुरदा ताम्र खदान से 11 टीमों ने लिया हिस्सा

 
Jadugora:  भारत सरकार की संस्थान यूरेनियम कॉपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में 62वें खान सुरक्षा सप्ताह (18 -24 नवंबर) के तीसरे दिन कोल्हान स्तरीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम नरवा पहाड़ म्यूजियम प्रांगण में हुआ.

यूसिल की जादूगोड़ा टीम ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

[caption id="attachment_979038" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/19-jadugoda-ucil-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में भाग लेते कर्मचारी.[/caption] इस संबंध में नरवा पहाड़ यूरेनियम माइंस के सेफ्टी अधिकारी प्रकाश कुमार ने कहा कि माइंस में दुर्घटना के बाद तत्काल घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित तरीके से रेस्‍क्‍यू कर उसे कैसे अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई जा सके, इसे लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई है. प्रतियोगिता में पूरे कोल्हान से  यूसिल की जादूगोड़ा,  नरवा पहाड़,  भाटिन, तूरामडीह, बंदु हुराग ओपन कास्ट माइंस एवं सुरदा माइंस समेत कुल 11 टीम हिस्सा ले रही है. नरवा पहाड़ में आयोजित कोल्हान स्तरीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में यूसिल की जादूगोड़ा टीम ने भी भी विप्लव भक्त की अगुवाई में बेहतर प्रदर्शन किया. इस टीम में नारायण हांसदा,  सुमित माझी व साधन माझी ने भी भाग लेकर प्राथमिक उपचार के श्रेष्ठ  हुनर का प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम में उपस्थित जज की टीम

प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में जज के तौर पर सुरदा माइंस के डिप्टी मैनेजर कमलेश सोरेन, तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के मैनेजर एमके मिश्रा, डॉक्टर कल्पना खर्ररा, नरवा पहाड़ सेफ्टी अधिकारी प्रकाश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का  संचालन यूसिल अधिकारी एसएन महतो ने किया जबकि इस मौके पर काफी संख्या में वरीय अधिकारी   एसके सिंह,  एसजी ईश्वर समेत कंपनी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दूसरे">https://lagatar.in/women-are-giving-competition-to-women-on-four-seats-in-the-second-phase/">दूसरे

चरण की चार सीटों पर महिला ही महिला को दे रही टक्कर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही