Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugora : कंस्ट्रक्शन सामान की चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Jadugora: जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्वासपुर गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया है. तीनों युवकों ने कुछ दिन पहले चोरी की थी.
Advertisement
Advertisement

Jadugora: जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने सोमवार को स्वासपुर गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेज दिया है.

 

इस संबंध में जादूगोड़ा थाना कांड संख्या-13/26, दिनांक-22.03.2026, धारा-303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त आकाश यादव, पिता लालमोहन यादव, निवासी- स्वासपुर, जादूगोड़ा) की निशानदेही पर चोरी गई कंस्ट्रक्शन सामग्री बरामद की.

 

सामान की बरामदगी के बाद पुलिस ने इस अपराध में शामिल उनके अन्य सहयोगी सपन कर्मकार, पिता भास्कर कर्मकार और बाबू धीबर उर्फ विकास धीबर पिता दुलाल धीबर, दोनों निवासी ग्राम स्वासपुर, थाना जादूगोड़ा, जमशेदपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया. और तीनों आरोपियों को घाटशिला जेल भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही