Search

 
 
 

जादूगोड़ाः भिलाई पहाड़ी करनडीह ने डुमरिया को 132 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए करनडीह (भिलाई पहाड़ी) की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए. 61 बॉल में 71 रन बनाकर चिरंजीत प्रधान टॉप स्कोरर रहे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
 

Jadugora : जादूगोड़ा के राखा कॉपर मैदान में 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच डुमरिया बनाम भिलाई पहाड़ी करंडीह( जमशेदपुर) के बीच खेला गया. भिलाई पहाड़ी की टीम ने डुमरिया को 132 रनों से हराया. डुमरिया की टीम 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गईं.


 पहले बल्लेबाजी करते हुए करनडीह (भिलाई पहाड़ी) की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए. 61 बॉल में 71 रन बनाकर चिरंजीत प्रधान टॉप स्कोरर रहे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. जबकि राजू गोप 23 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया. डुमरिया टीम के कमल किशोर प्रामाणिक ने 5 ओवर में 22 रन देतर 3 विकेट लिए, जबकि राजाराम हांसदा ने छह ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए. आयोजनकर्ता रेमंड हपद गढ़ा ने बताया कि लीग मैच आगामी 10 दिसंबर तक चलेंगे. अंपायर की भूमिका में यूसिलकर्मी अजय कालिंदी रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही