Search

 
 
 

Jadugora: बालीजुड़ी में मनाई गई पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की 84वीं जयंती

 
Jadugora: पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की  84वीं जयंती पर उनके सम्मान में जादूगोड़ा से सटे  बालीजुड़ी (बस स्टैंड) में कार्यक्रम आयोजित किए गए. स्वर्गीय सनातन माझी स्मारक समिति बालीजुड़ी के अध्यक्ष अनिल मुर्मू की अगुवाई में बालीजुड़ी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने स्वर्गीय सनातन माझी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में अमूल्य योगदान को याद किया

इस मौके पर दोनों नेताओं ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया. कार्यक्रम में अनिल मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय सनातन माझी ऐसी शख्शियत थे कि उन्हें हर कोई याद करता है व उनके विचारों को आत्मसात करने की कोशिश करता है. अविभाजित सिंहभूम जिला में 12 सालों तक कांग्रेस के कोल्हान जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पोटका एलवीएस डिग्री कॉलेज समेत शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र ने कई काम किए. उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे काफी सरल व मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे।

श्रद्धांजलि देने वालों में यह थे शामिल

कार्यक्रम में पोटका के पूर्व विधायक स्वर्गीय सनातन माझी को श्रद्धांजलि देने वालों में उनके सुपुत्र बाबु माझी, उपाध्यक्ष हितेश भकत, मुखिया बिदेन सरदार, पंचायत अध्यक्ष शिबु राम सोरेन, धिरोल पंचायत अध्यक्ष दाखिन टूडू,  कालिकापुर पंचायत अध्यक्ष  सुधांशु भकत, ग्वालकाटा कता पंचायत सचिव भवोतोश भकत, स्मारक समिति के महासचिव फुर्माल मुर्मु, कोषाध्यक्ष मातुराम सोरेन के अलावा गोविन्द भुमिज, भोलानाथ सरदार, श्रीशोर सरदार, विशु मार्डी, शंकर मुर्मु, शक्ति माड़ी, गणेश मुर्मु आदि भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : विवादों">https://lagatar.in/delhis-final-voter-list-released-amid-controversies-this-time-there-are-more-than-1-55-crore-voters-3-10-lakh-voters-increased/">विवादों

के बीच दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस बार 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स, 3.10 लाख वोटर्स बढ़े
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही