Search

 
 
 

Jadugora: यूसिल के कार्यकारी निदेशक बने एम. के. सिंघई

 
Jadugora:  यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  डॉक्टर संतोष कुमार सतपति की मंजूरी के बाद कंपनी के पांच वरीय अधिकारियों की पदोन्नति दी गई है। इसमें सीएसआर के नोडल अधिकारी सह महाप्रबंधक एम. के. सिंघई को कंपनी का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. जादूगोड़ा मिल प्रोसेसिंग प्लांट भी श्री सिंघई के अधीन होगा.

गौतम धर, बीसी गुप्ता व आरके मिश्रा को भी मिली पदोन्‍नति

वहीं आंध्र प्रदेश की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के यूनिट हेड (प्रोसेसिंग प्लांट) की जिम्मेदारी सुमन सरकार को सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त गौतम धर (इलेक्ट्रिकल) बीसी गुप्ता (कंपनी सचिव), आरके मिश्रा (सिविल) को भी कंपनी ने महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी है. इधर पदोन्नति के बाद सीएसआर के संयोजक जीतेश कुमार ने कंपनी के नए कार्यकारी निदेशक एमके सिंघई से मुलाकात की व गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. इसे भी पढ़ें : घूस">https://lagatar.in/co-munshi-ram-suspended-after-being-caught-taking-bribe-revenue-department-issued-order/">घूस

लेते पकड़े गये रांची सदर सीओ मुंशी राम सस्पेंड, आदेश जारी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही