Search

 
 
 

Jadugora: नूतनडीह समेत 300 भूमिज बहुल गांवों में मनी माघ बुरु पूजा, जाहिरा ग्राम देवता से की गई सुख-समृद्धि की कामना

 
Jadugora: जादूगोड़ा से सटे नूतनडीह समेत पोटका के 300 भूमिज बहुल गांव के ग्रामीणों ने माघ बुरु की पूजा की. इस मौके पर जाहिरा में ग्राम देवता से गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई. इधर इसके पूर्व   धमसा व ढोल नगाड़े बजाते हुए जादूगोड़ा  के   नुतनडीह गांव जाहिरा में माघ बुरु पूजा के साथ ही आज से शुभ काम का शुभारंभ हो गया.

माघ पूजा के बाद ही जंगल जाते हैं गांव के लोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/20-jan-jadugora-1-r.jpg">

class="size-full wp-image-1003695 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/20-jan-jadugora-1-r.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> जानकारी हो कि आदिवासी भूमिज- समाज का नया वर्ष पहला माघ यानी 15 जनवरी से प्रारंभ होता है. इस अवसर पर भूमिज समुदाय के हर गांव में सुख-समृद्धि को लेकर पूजा होती है. इस पूजा में लोगों द्वारा गांव की साफ सफाई करते हुए माघ पर्व का प्रारंभ किया जाता है. माघ पूजा के बाद ही गांव के लोग जंगल जाते हैं. जंगल के नए फल-फूल एवं साग सब्जी लगाने तथा शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं.

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/20-jan-jadugora-2-r.jpg">

class="size-full wp-image-1003697 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/20-jan-jadugora-2-r.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> इस मौके पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार, उपमुखिया रामेश्वर सरदार, नाया बृहस्पति सरदार,  देवरी पटल सरदार, कूड़ाम नाया गुरु पद सरदार, रामेश्वर सरदार, कार्तिक सरदार, भागीरथी सरदार, विष्णु सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, प्रकाश सरदार, सुभाष सरदार, मोटू सरदार  आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/4-girls-from-jharkhand-selected-in-india-under-17-womens-football-team/">झारखंड

की 4 लड़कियों का इंडिया अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में चयन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही