Search

 
 
 

Jadugora: भाजयुमो ग्रामीण जिला अध्यक्ष की अगुवाई में चलाया गया सदस्यता अभियान

 
Jadugora:  भारतीय जनता युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष रंग लाल महतो एवं  विक्रम सिंह की अगुवाई में जादूगोड़ा मंडल क्षेत्र के राखा कॉपर सीटीसी रोड में  भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. पहले दिन 300 लोगों को नमो ऐप के जरिए पहले चरण में  प्राइमरी सदस्य के रूप में भाजपा से जोड़ा गया. आने वाले दिनों में इन्‍हें सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा.

पूरे राज्य में 60 लाख लोगों को मनाया जाएगा सदस्य- रंग लाल महतो

इस बाबत ग्रामीण जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रंग लाल महतो ने कहा कि पूरे राज्य में 60 लाख लोगों को  भाजपा से जोड़ने की योजना है. इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के विशेष सदस्यता अभियान प्रभारी विनोद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता

इस सदस्यता अभियान में विक्रम सिंह,  चंचल दास, दिलीप पुरान, लिटा राम मुर्मू, रोहित राय, विमल गोप, अशोक गोप, दीपू शर्मा, तन्मय दास दीपक दास, विश्वजीत सिंह, सत्यम यादव समेत काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-08-jan/">शाम

की न्यूज डायरी।।08 JAN।।रामगढ़ : सड़क हादसे में चालक समेत तीन छात्रों की मौत।।हजारीबाग : CCL कर्मी की गोली मारकर हत्या।।झारखंड में अभी और गिरेगा तापमान।।10 को BJP की सदस्यता लेंगे रघुवर।।14 के बाद नये बंगले में मंत्रियों की इंट्री।।freebies के लिए पैसे, जजों की सैलरी के लिए नहीं : SC।।सारण : 425 करोड़ से बने मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन।।महिला के फिगर पर कमेंट करना सेक्शुअल हैरेसमेंट : केरल HC।।जानें क्यों भड़के मनोज मुंतशिर।।समेत अन्य खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही