Search

 
 
 

जादूगोड़ाः मुसाबनी में स्थायी बीडीओ व सीओ की पदस्थापना हो- वीर सिंह

जदयू के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने डीसी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि बीडीओ व सीओ की नियमित पदस्थापना नहीं होने के कारण लोगों के जरूरी काम ठप पड़ जाते हैं.
 
जदयू नेता वीर सिंह देवगम.

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड में स्थायी बीडीओ व सीओ की पदस्थापना को लेकर जदयू के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने डीसी को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने स्थायी पदस्थापना के अभाव में प्रखंड की जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराया है. वीर सिंह देवगम ने कहा है कि बीडीओ व सीओ की नियमित पदस्थापना नहीं होने के कारण लोगों के जरूरी काम ठप पड़ जाते हैं.


उन्होंने कहा कि वर्तमान में डुमरिया के सीओ को मुसाबनी अंचल का अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य संचालित किया जा रहा है. जिसकी वजह से जनहित से जुड़े  कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. विद्यार्थियों के जरूरी प्रमाणपत्र व भूमि से संबंधी कार्यों में विलंब व बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही