Search

 
 
 

जादूगोड़ाः यूसिल ने नरवा पहाड़ प्रोजेक्ट से सटे 8 गांवों के गरीबों में बांटे 800 कंबल

यूसिल के खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यूसिल लगातार कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व की जिम्मेदारी निभाते आ रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र के गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए 800 कंबल बांटे गए.
 

Jadugora : बढ़ती ठंड को देखते हुए यूसिल प्रबंधन ने बुधवार को आठ गांवों के माझी बाबा के जरिए गरीब परिवारों के बीच 800 कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर माझी बाबा के चेहरे खिल उठे. इस बाबत नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी सीटीसी में समारोह का आयोजन किया गया. खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने हाड़तोपा गांव के माझी बाबा पर्वत हांसदा, मुर्गा घूटू के माझी बाबा आदित्य कुमार हेंब्रम, हितकु के आदित्य कुमार हेंब्रम, पाथर चाकडी के माझी बाबा दसमत मुर्मू, खुर्शी के माझी बाबा सुखलाल हेंब्रम व कदमा के रहीम हेंब्रम को कंबल सौंपकर अपने क्षेत्र के गरीबों के बीच बंटने की जिम्मेदारी दी.


 इसी तरह राजदोहा से माझी युवराज टुडू व बाघमारा से जयराम मुर्मू को सूची में शामिल किया गया है. यूसिल के खान प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यूसिल लगातार कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व की जिम्मेदारी निभाते आ रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र के गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए 800 कंबल बांटे गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही