Search

 
 
 

जादूगोड़ा : वैष्णव बैरागी समिति ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित

 
Jadugora :  आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति ने पोटका विधायक संजीव सरदार को दूसरी बार जीतने पर रविवार को पगड़ी पहनाकर  सम्मानित किया. समारोह में उनकी पत्नी रनिता सरदार भी उपस्थित थीं. विधायक के सम्मान में डोमजुड़ी गांव में आयोजित समारोह में विधिवत कार्यक्रम हुए. विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि मैं वैष्णव समाज का कर्जदार हूं. समाज की बेहतरी व अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे. वैष्णव समाज के उत्थान की बाबत उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द मुलाकात कर समाज की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे. समारोह में आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति डोमजुडी के संरक्षक नवदीप दास, अध्यक्ष फनी दास, जिला अध्यक्ष डॉ सुंदरलाल दास, गुरु पदो दास, विद्या धर दास, ग्राम प्रधान जय गोपाल, नंद गोपाल, बबलू दास, जीतेंद्र नाथ दास, अजीत दास, हेमंतो दास, श्यामा पदो दास, हरिहर दास, ओवनी दास, शक्ति पदो दास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-high-level-team-will-soon-visit-odisha-and-chhattisgarh/">झारखंड

का उच्चस्तरीय दल जल्द ओडिशा व छत्तीसगढ़ जाएगा, खनन मॉडल का करेगा अध्ययन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही