Jadugora (Bidya Sharma) : स्थायीकरण की मांग को लेकर केंदाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी 12 अनुबंध पर कार्यरत एएनएम शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है. स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी एएनएम धरना पर बैठी है. इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य केंद्र का काम काज ठप पड़ गया है. इस संबंध में धरना पर बैठी एएनएम गायत्री हांसदा, गुडु कुमारी ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलनजारी जारी रहेगा. बीते 2007 से 10 हजार के मानदेय पर वे लोग काम कर रही है. उनके बच्चों को भी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर जिंदगी चाहिए. सरकार उन्हें स्थायी करें अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा. इस धरना का समर्थन लैब टेक्नीशियन ने भी किया. धरना पर बैठने वालों में गायत्री हांसदा, गुड्डू कुमारी, रेनू कुमारी, गीता रानी हेंब्रम, माया रानी पात्रों, डुमनी मुर्मु, रस्मी कोया, फूलो किस्कू, समेत सभी एएनएम शामिल है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-burnt-the-effigy-of-tripura-chief-minister-in-protest-against-the-attack-on-dr-ajay-kumar/">चाकुलिया
: डॉ. अजय कुमार पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका [wpse_comments_template]
जादूगोड़ा : अनुबंध पर कार्यरत एएनएम गई हड़ताल पर, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Leave a Comment