Search

 
 
 

जादूगोड़ाः यूसिल में महिला कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित

मुख्य अतिथि यूसिल महिला क्लब की अध्यक्ष शिल्पा राव, उपाध्यक्ष मधुलिका दास व सामाजिक कार्यकर्ता सालगे मार्डी ने अपनी बेबाक राय रखी. महिला यौन उत्पीड़न निवारण  एक्ट में मिले अधिकारों से महिलाओं को अवगत कराया.
 

Jadugora : केंद्र सरकार का संस्थान यूसिल की ओर से शुक्रवार को जादूगोड़ा क्लब में महिला कर्मियों के लिए सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि यूसिल महिला क्लब की अध्यक्ष शिल्पा राव, उपाध्यक्ष मधुलिका दास व सामाजिक कार्यकर्ता सालगे मार्डी ने अपनी बेबाक राय रखी. महिला यौन उत्पीड़न निवारण  एक्ट में मिले अधिकारों से महिलाओं को अवगत कराया.


उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सहकर्मियों में अपनत्व के भाव से कार्य क्षमता बढ़ती है. उन्होंने महिलाओं से कहा कि कार्य स्थल पर जब भी गलत व्यवहार होता है, तो कानून का सहारा ले सकती हैं. कार्यक्रम का संचालन कंपनी की सहायक कार्मिक प्रबंधक प्रीति टंडन ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही