Search

जादूगोड़ा : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान की मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत बड़ा पहाड़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान 37 वर्षीय विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विक्रम मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था. शव को टीएमएच के शव गृह में रखवा दिया गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ा पहाड़ पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थी. इसी दौरान विक्रम झंडा लगाने के लिए ऊंचाई पर चढ़ा था. अचानक झंडा हाईटेंशन तार से सट गया जिससे विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-changed-religion-and-married-minor-girl-got-abortion-case-registered/">चक्रधरपुर

: धर्म बदलकर नाबालिका के साथ किया विवाह, कराया गर्भपात, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp