Search

जादूगोड़ा : आदिवासी भूमिज समाज के महासचिव दिनेश सरदार असम के दौरे पर

Jadugoda : जादूगोड़ा से आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे. उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार सरदार भी हैं. उनकी पहल पर सभी राज्यों में संगठनात्मक विस्तार के अभियान के तहत भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की असम राज्य इकाई का गठन किया गया. यह झारखंड के बाहर आदिवासियों की पहली संस्था है. इसके पूर्व ऑल असम भूमिज समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार सरदार व महासचिव दिनेश सरदार का असम की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया. उनके सम्मान में समाज की ओर से असम के जोरहाट स्थित भूमिज समाज के मरियानी टाउन हॉल (डॉ मनमोहन सिंह कल्चरल भवन) में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में असम के 12 जिलों से भूमिज समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. समारोह में झारखंड से युधिष्ठिर सरदार, जेटीबीसी के सचिव शरद सिंह सरदार, झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष बाबुल सिंह पातर समेत मेदिनीपुर जिला समेत पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों के प्रतिनिधि शरीक हुए. यह भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/agriculture-minister-did-surprise-inspection-of-krishi-bhawan-said-work-culture-will-have-to-change/">कृषि

मंत्री ने कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण, कहा – बदलनी होगी कार्य संस्कृति
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp