Search

जादूगोड़ा : रंकणी मंदिर में हुआ ब्रह्मर्षि समाज का परिवारिक मिलन समारोह

Jadugoda : जादूगोड़ा के रंकणी मंदिर परिसर में सोमवार को ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. समारोह की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष  विकास सिंह ने की. एक प्रस्ताव पारित कर स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वी जयंती 22 फरवरी को जमशेदपुर के कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में मनाने का निर्णय लिया गया. स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान कदमा के अध्यक्ष दीपू सिंह ने सभी ब्रह्मर्षियों से कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की. दीपू सिंह ने कहा कि संस्था स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती वर्ष 2015 से मना रही है. इस बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम होगा. समारोह में ब्रह्मर्षि समाज के झारखंड से एकमात्र सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युत वरण महतो समेत विभिन्न राज्यों से कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. पारिवारिक मिलन समारोह में मंच के उपेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़कर किया. जय परशुराम के घोष से वातावरण गूंजित रहा. मौके पर संदीप शर्मा, चंद्रदेव भूषण सिंह, आरएन विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह, सुधीर कश्यप, उमानाथ सिंह चुलबुल, विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-republic-day-celebrated-with-pomp-at-narva-pahad-uranium-project-of-ucil/">जादूगोड़ा

: यूसील के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp