Search

 
 
 

जादूगोड़ा : संथाली ओलचिकी अकादमी का गठन करे सरकार- शंकर सोरेन

 
Jadugoda : संथाली ओलचिकी भाषा को बढ़ावा देने को लेकर असेका की ओर से तीन दिवसीय संथाली ओलचिकी बोर्ड परीक्षा का समापन रविवार को हुआ. अंतिम दिन गणित, हिन्दी व इंग्लिश की परीक्षा हुई. नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी सीटीसी में आयोजित इस परीक्षा में  प्राइमरी, मिडिल व मैट्रिक समेत इंटरमीडिएट स्तर विद्यार्थी शामिल हुए. इस मौके पर असेका के महासचिव शंकर सोरेन ने झारखंड सरकार से संथाली ओलचिकी अकादमी का गठन जल्द करने की मांग की. ताकि   केजी से लेकर पीजी तक संथाली ओलचिकी की पढ़ाई चालू हो सके. इससे संथाली ओलचिकी शिक्षकों की बहाली का मार्ग भी प्रशस्त होगा. तीन दिनों तक चली परीक्षा में पोटका, गालूडीह, राजनगर व नरवा पहाड़ से 55 महिला व पुरुष परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. जबकि पूरे राज्य से  करीब 700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में असेका के महासचिव शंकर सोरेन, आसड़ा स्कूल के प्राचार्य दुर्गा प्रसाद मुर्मू, लोबो मुर्मू, सुराई मुर्मू, वीरेन टुडू, दिलीप मुर्मू, सुनीता हेंब्रम आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : संभल">https://lagatar.in/bhoomi-pujan-was-done-for-the-construction-of-police-post-near-sambhal-shahi-jama-masjid-women-donated-their-labour/">संभल

शाही जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन,महिलाओं ने श्रमदान किया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही