Search

 
 
 

जादूगोड़ाः ज्वेलर्स दुकान में चोरी करते जमशेदपुर की महिला पकड़ाई, गिरफ्तार

महिला अपनी रोल गोल्ड की अंगूठी दुकान के शोकेश में रखकर चुपके से सोने की अंगूठी चुरा ली. दुकानदार ने इसे देख लिया और अपने कर्मचारियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया. महिला का नाम चांदनी देवी है.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
 

Jadugora : जादूगोड़ा के दयाल मार्केट स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में आई जमशेदपुर की एक महिला सोना चोरी करते पकड़ी गई. वह अपनी रोल गोल्ड की अंगूठी दुकान के शोकेश में रखकर चुपके से सोने की अंगूठी चुरा ली. दुकानदार ने इसे देख लिया और अपने कर्मचारियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया. महिला का नाम चांदनी देवी है. वह जमशेदपुर की ग्वाला बस्ती लिट्टी चौक की रहने वाली है.


दुकानदार तपन राणा ने मामले की सूचना पुलिस को दी. दुकानदार की लिखित शिकायत पर जादुगोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठी व 11020 रुपए बरामद किया है. कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही