Jadugora (Bidya Sharma) : डिवाइन मिशन स्कूल हितकु (नरवा) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. इस मौके पर स्कूल प्रांगण में समारोह आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे व शिक्षक शामिल हुए. सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक विशाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने “जय हिंद” एवं “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा दिया था. कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. कक्षा छह के एक छात्र शुभंकर राउथ ने नेताजी की वेश में नेताजी की छवी को प्रस्तुत किया. इसके साथ ही सभी कक्षाओं में प्रशोनोत्तरी प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रुप से मोनिका पांडेय, नीतीश तिवारी, कंचन महतो , पूजा कुमारी , मनिषा कुमारी, मुकेश कुमार, नलिनी झा, प्रशांत कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : बिरसानगर">https://lagatar.in/mani-netajis-birth-anniversary-at-saraswati-shishu-vidya-mandir-in-birsanagar/">बिरसानगर
के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी नेताजी की जयंती [wpse_comments_template]
जादूगोड़ा : डिवाइन मिशन स्कूल में मनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Leave a Comment