Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : बांधडीह विद्युत उपकेंद्र का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

Jadugora (Bidya Sharma) : जादूगोड़ा के बांधडीह गांव में बना 10 एमवी का विद्युत उपकेंद्र ने शुक्रवार से काम करना शुरू कर दिया. क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक संजीव सरदार ने इस विद्युत् उपकेंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस बाबत क्षेत्र के विद्युत् विभाग के एसडीओ प्रशांत राज ने कहा कि इस उपकेंद्र के चालू होने से जादूगोड़ा क्षेत्र के आसनबनी, कुलडीहा व हाथी विंदा पंचायत के कुल सात हजार की आबादी को इसका फायदा मिलेगा. टाउन शिप की तर्ज पर सभी को बिजली मिलेगी. इसके पूर्व इन क्षेत्रों में जादूगोड़ा ग्रिड से बिजली की आपूर्ति की जाती थी. दूर दराज क्षेत्र में रहने वाले लोग लंबी दूरी की वजह से अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान थे, अब उन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी. हरिना स्थित निश्चितपुर में भी एक अन्य विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार है. हड़ियान में ग्रामीणों का अड़चन खत्म होते ही ग्रिड भी एक सप्ताह के बितर चालू हो जायेगा. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/students-of-ghatshila-college-learned-how-to-avoid-cyber-crime/">घाटशिला

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जाने साइबर अपराध से बचने के तरीके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही