Search

 
 
 

जादूगोड़ा : सांसद की पहल पर दो सौ जरूरतमंदों को मिले कंबल, खिले चेहरे

 
Jadugora (Bidya Sharma) : जादूगोड़ा व उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच कंबल वितरण का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विद्युत महतो ने जादूगोड़ा के भुरकाडीह में मंगलवार को दो सौ कंबल गरीब व जरूरतमंदों के बीच वितरित किया. इधर, कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे. इस मौके पर विद्युत महतो में कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने क्षेत्र के छूटे हुए ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण की जिम्मेदारी दी थी, ताकि इस ठंड में गरीबों को राहत मिल सके. जिसके तहत कुलडीहा पंचायत अंतर्गत लिपिघूटू, गोपालपुर, भरकाडीह, काला पत्थर और कुलडीहा गांव में कंबल का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-notification-issued-for-the-election-of-east-singhbhum-district-marwari-conference-nomination-papers-will-be-received-from-18/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 18 से मिलेगा नामांकन पत्र

कार्यक्रम में इनकी रही अहम भूमिका

कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विद्युत महतो, भूदेव भक्त, कृष्णा महाकुड, अजीत महाकुड़, गणेश भक्त, मनसा राम मंडल, विवेक मंडल, चित्ररत सरदार, जैकी महाली, रांगा सिंह का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही