Jadugora (Bidya Sharma) : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया. इसी क्रम में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मेचुआ व भाटीन गांव में नदी किनारे वर्षो से संचालित हो रहे अवैध शराब भट्टी में पुलिस ने छापामारी की. इस क्षेत्र में पुलिस का यह तीसरा अभियान था. इस दौरान 50 क्विंटल जावा महुआ को पुलिस बरामद कर नष्ट कर दिया. जबकि तैयार शराब को लाठी-डंडे से तोड़कर नष्ट कर दिया व बहा दिया. इस बाबत थाना प्रभारी संजीव झा ने कहा कि पुलिस टीम को देख भट्ठी संचालक भागने में सफल रहे. इस अभियान में थाना प्रभारी संजीव झा, मनोज कुमार सकलदेव महतो, दिनेश राय, मोहम्मद सलीम आलम मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vigilance-team-of-municipal-corporation-recovered-fine-for-not-presenting-trade-license/">आदित्यपुर
: ट्रेड लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर नगर निगम की विजिलेंस टीम ने वसूला जुर्माना [wpse_comments_template]
जादूगोड़ा : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ने की कार्रवाई, 50 क्विंटल जावा महुआ नष्ट

Leave a Comment