Search

जादूगोड़ा : डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में समर कैंप शुरू

कैम्प में बच्चे सीख रहे है कई गुर Jadugoda : टाटा हाता मेंन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल, तेतला में 20 _ 23 मई तक समर स्किल कैंप की आज से शुरुआत की गई. इधर इस स्किल कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारना एवं उन्हें अनुशासित बनाना है. इधर समर स्किल कैंप पहले दिन में आर्ट एंड क्राफ्ट पर प्रशिक्षण दिया गया. स्किल कैंप में किसी भी ऑब्जेक्ट से डाई बनाना एवं डाई से ऑब्जेक्ट को आकार देना सिखाया गया. प्राइमरी रंगो से अन्य रंगों का निर्माण से भी बच्चे अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/election-commissions-instructions-protect-voters-from-wild-animals-on-day-voting-deploy-forest-personnel/">चुनाव

आयोग की हिदायत,वोटिंग के दिन जंगली जानवरों से करें मतदाताओं की सुरक्षा, तैनात करें वनकर्मी
यह प्रशिक्षण, फाइन आर्ट के क्षेत्र में विख्यात एवं कई पुरस्कारों से सम्मानित जमशेदपुर के कलाकार श्री राजू मुखी के द्वारा जा रही है. इस बाबत राजू मुखी ने कहा कि रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, रंगों के बिना जीवन नीरस है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा दुनिया में कोई ना कोई प्रतिभा लेकर इस धरती पर जन्म लेता है, जरूरत है उसे पहचान कर आकार देने की. कार्यक्रम के अंत में समर कैंप में बच्चों ने कैनवास पर रंगों से आकार देकर खूब मस्ती की व समर स्किल कैंप का लुफ्त उठाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-public-school-kapali-organized-election-related-awareness-campaign/">जमशेदपुर

: झारखंड पब्लिक स्कूल, कपाली ने चुनाव संबंधित जागरूकता अभियान का किया आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल शिक्षकगण

कार्यक्रम की सफल बनाने में शिक्षिका झूमा सरकार, अनीता पांडे,सुचित्रा गुहा, मनीषा करवा , सहायक कर्मचारी सोमवारी मुर्मू ,अनिल सरदार, रंजीत दे, शरद कालिंदी, ने मुख्य भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//