Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा : फेयर प्ले ट्रॉफी लेकर पहुंची कोणार्क टीम का यूसील कर्मियों ने किया स्वागत

Jadugora (Bidya Sharma) : राजस्थान के रावतभाटा में परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा 2 से 6 फरवरी तक आयोजित 37वां खेलकूद और सांस्कृतिक मीट में यूसील की कोणार्क टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. टीम को कैरम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए फेयर प्ले ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया है. यह पुरस्कार राजस्थान परमाणु बिजली घर के स्थल निर्देशक सुनील गाडगिल के हाथो सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-legal-notice-to-vc-and-registrar-against-order-to-leave-womens-university-canteen/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी कैंटीन छोड़ने के फरमान के खिलाफ वीसी व रजिस्ट्रार को लीगल नोटिस

देश भर से कई टीमों ने की शिरकत

इधर, कैरम प्रतियोगिता में फेयर प्ले ट्रॉफी लेकर बुधवार को लौटी यूसील की कोणार्क टीम का जादूगोड़ा में कंपनी कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया. इसे लेकर कंपनी कर्मियों के बीच हर्ष व्याप्त है. इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने डीएई से आठ टीमें मसलन पुष्कर,अंजता, एलोरा, रामेश्वरम , नागार्जुन, गोलकुंडायूसील की कोणार्क टीम (जादूगोड़ा, कोलकाता व भुनेश्वर) के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कोणार्क टीम में शामिल हीरा मुनि टुडी (नरवा पहाड़), भरत लाल मुखी (नरवा पहाड़), अमूल्या तंतुबाई (जादूगोड़ा), भरत लाल मुखी ने शानदार प्रदर्शन कर यूसील का नाम रौशन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही