Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के जगन्नाथ देव मंदिर की पुरी के विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

Advertisement
Advertisement

पूजा व हवन के बाद भक्तों के बीच हुआ खिचड़ी भोग का वितरण

Dhanbad : धनबाद के मनईटांड स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण मैं बने जगन्नाथ देव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 25 सितंबर को पुरी के जगन्नाथ देव् मंदिर के विधि विधान से की गई. प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुरी से आये पुजारी सुजीत कुमार मिश्रा व सरोज पांडा ने यजमान काली सदय बनर्जी व निप्रा बनर्जी से सूर्य पूजा, गो पूजा, वास्तु पूजा के साथ हवन कराया..प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई व सैकड़ो भक्तों के बीच धनसार जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सचिव महेश्वर रावत द्वारा खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. जगन्नाथ देव मंदिर की स्थापना व दो दिवसीय अनुष्ठान को सफल बनाने में माझेरपाड़ा दुर्गा मंदिर कमिटी का अहम योगदान रहा . [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही