Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर स्थित फुटबॉल स्टेडियम के समीप सोमवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हेसलडीह गांव के 27 वर्षीय वचन हांसदा नामक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतक के पिता सानू राम हांसदा को दी. दुर्घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को मिलने के बाद घाटशिला जीआरपी थाना प्रभारी क तिवारी समाजसेवी कालीराम शर्मा मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-jaiswal-and-jp-patel-will-file-nomination-on-may-1st/">मनीष

जायसवाल व जेपी पटेल एक मई को करेंगे नामांकन
घटना के संबंध में बनकटी पंचायत के हेसलडीह गांव निवासी पतित हांसदा ने बताया कि मृतक का घर के बगल में रेलवे ट्रैक है. अक्सर गांव के लोग ट्रैक के आसपास बैठते हैं. वचन भी शायद ट्रैक के किनारे खड़ा था अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई होगी. वैसे भी वचन मानसिक रूप से विक्षिप्त था. घाटशिला थाना के एसआई सुभाष चंद्र गागराई घटना की जानकारी लेने अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-one-person-arrested-with-four-kilos-of-ganja-and-rs-18-lakh/">गिरिडीह:

चार किलो गांजा व 18 लाख के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही