Search

 
 
 

जगन्‍नाथपुर: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में प्रशासन फोटोकापी मशीन भी लगाए: झामुमो

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra):  झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं  ने  हर पंचायत शिविर में जेरॉक्स मशीन (फोटो कापीयर) लगाने के लिये प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इन नेताओं ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत प्रखंड की जनता को आवश्‍यक दस्‍तावेजों की फोटोकापी के लिये भटकना नहीं पड़ेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सदस्य सोहेल हमद , संगठन सचिव सह बीस सूत्री सदस्य महेंद्र तिरिया व नोवामुंडी प्रंखड सचिव मनोज लागुरी शामिल थे.

फोटोकापी में विलंब के कारण कई ग्रामीण आवेदन नहीं दे पाते

इन नेताओं ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कई बार हो चुका है.  इसमें देखा गया है अचानक जानकारी होने पर फोटोकापी कराने के लिये काफी दूर जाना पड़ता है.  इस आने जाने में ही शिविर में कई ग्रामीण आवेदन नहीं दे पाते हैं.  हर योजना में फोटोकापी देना ही पड़ता है. इसलिये शिविर में प्रशासन की ओर से जेरॉक्स मशीन उपलब्ध कराया जाए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही