Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : बाइक में पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जैंतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जैंतगढ निवासी सोहन गुप्ता घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार जैंतगढ निवासी सोहन गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से जैंतगढ पेट्रोल पंप से तेल भरा कर वापस लौट रहे थे. तभी पेट्रोल पंप के बाहर एनएच-75 पहुंचने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे सोहन गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए। वही अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-nap-vice-president-wrote-a-letter-for-chhau-dance-course-in-kashi-sahu-mahavidyalaya/">सरायकेला:

 काशी साहू महाविद्यालय में छऊ नृत्य पाठ्यक्रम के लिये नप उपाध्यक्ष ने लिखा पत्र
घटना दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें पास के नर्सिंग होम के एंबुलेंस के द्वारा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया. जहां डॉक्टर जयश्री किरण के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उन्हे टीएमएच रेफर कर दिया गया. बता दें कि सोहन गुप्ता को माथे के अगले हिस्से का नस फट गई. जिस कारण उनके माथे से अत्याधिक रक्त स्त्राव हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक उनकी स्थिती गम्भीर बनी हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही