Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर: आस्था व श्रद्धा से मनाया गया अनंत चतुर्दशी व्रत

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur (Chandan Kumar) : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में अनंत चतुर्दशी श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया. पूजा को लेकर बाजार में पूजन सामग्री व अनंत की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से अनंत भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. इसे भी पढ़ें: विदेश">https://lagatar.in/foreign-ministry-said-india-china-will-complete-the-process-of-withdrawal-from-gogra-hotsprings-by-september-12/">विदेश

मंत्रालय ने कहा, भारत, चीन गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से 12 सितंबर तक सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे

श्रीराम महावीर मंदिर में दोपहर तक लगी रही भीड़

जगन्नाथपुर के श्रीराम महावीर मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक कथा सुनने व अनंत डोरा बांधने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान की पूजा कर संकटों से रक्षा करने की प्रार्थना की. पूजा के बाद 14 गांठ वाले सूत्र को अनंत भगवान का स्वरूप मानकर पुरुषों ने दाएं व महिलाओं ने बाएं बाजू पर धारण किया.

डंटी वाले खीरा की काफी मांग रही

बाजार में अनंत की बिक्री गुरुवार को भी हुई. पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक के अनंत बाजार में उपलब्ध थे. रंग-बिरंगे अनंत के धागे से पूरा बाजार पटा पड़ा था. पर्व को लेकर डंटी वाले खीरा की काफी मांग रही. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thieves-clean-hands-in-closed-quarters-of-tata-steel-worker-who-went-to-bangalore/">जमशेदपुर

: बेंगलुरू गए टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में चोरों ने किया हाथ साफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही