Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सरकारी राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

 
Jagannathpur : पीडीएस डीलरो द्वारा लाभुकाें के बीच राशन का वितरण नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धारना-प्रदर्शन किया. मजदुर नेता सह जगन्नाथपुर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण पदयात्रा करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर मौजूद जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने कहा कि राज्य सरकार से मिलने वाली जन कल्याण योजना राशन वितरण में जगन्नाथपुर प्रखंड में कुछ डीलरों द्वारा नियमित रूप से पिछले पांच माह से सरकारी राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है. कोरोना काल से ही सरकार गरीब भूखे ना रहे इसे लेकर अतिरिक्त अनाज का वितरण कर रही है. लेकिन गरीबों को 3 से 5 माह का राशन अब तक नहीं मिल पाया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-stop-cheating-the-displaced-by-making-a-gimmick-of-handing-over-the-memorandum-every-year-mla-ajsu-party/">चांडिल:

हर साल ज्ञापन सौंपने की नौटंकी कर विस्थापितों को ठगना बंद करें विधायक- आजसू पार्टी
जग ज्योति महिला समिति का लाईसेंस रद्द करने की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि जग ज्योति महिला समिति कासिरा डीलर द्वारा राशन घोटाला किया गया है. सभी कार्ड धारियों की मांग है कि उक्त जग ज्योति महिला समिति का लाईसेंस रद्द किया जाए. साथ ही लाभुको को अप्रैल - मई एवं जून माह समेत अन्य माह के बकाये राशन का वितरण कराया जाए. जग ज्योति महिला समिति का लाइसेंस रद्द कर सभी कार्डधारियों को प्रगति महिला समिति कासिरा से टैग करवा दिया जाए. इसपर बीडीओ चंदन प्रसाद ने सभी धरना पर बैठे लाभुकों को विश्वास दिलाया की जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. जग ज्योति महिला समिति से तीन दिन के अंदर स्प​ष्टिकरण मांगा गया है. जल्द ही इसपर कार्रवाही की जाएगी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही