Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : बालिका आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र में अभिभावकों के साथ एस्पायर टीम ने की बैठक

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : बालिका आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र में स्कूल से छुटे बच्चियों के अभिभावकों के साथ एस्पायर एनजीओ टीम के सदस्यों ने एक विशेष बैठक की. मंगलवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बालिका आरबीसी प्रभारी यामुना लागुरी के द्वारा किया गया. इसमें मुख्य रुप से बालिकाओं का आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र से निकलने के बाद उन्हें उनके उम्र और दक्षता के अधार पर सरकारी विद्यालय में नामांकन कराना, बाल विवाह और बाल श्रम से हमेशा बालिकाओं को दुर रखना, उनके स्वास्थ्य और पोषण पर अभिभावकों को ध्यान देना आदि बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-social-worker-sanjay-prasad-saved-the-life-of-a-woman-suffering-from-labor-pain-by-donating-blood/">नोवामुंडी

: समाजसेवी संजय प्रसाद ने रक्तदान कर बचाई प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की जान

बैठक में इन बिन्दुओं पर भी हुई चर्चा

एस्पायर के प्रखंड समन्वयक मानस रंजन चक्रा एवं प्रखंड एलईपी समन्वयक हरेराम तिर्की ने इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया गया. बैठक में समन्वयक ने अभिभावकों को अपील करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें. विद्यालय में जाकर वहां की शैक्षणिक गतिविधियां और समस्याओं तथा सकारात्मक गतिविधियों का मुल्यांकन करें. अपने आसपास के सभी 6-16 वर्ष तथा 3 -5 वर्ष के बच्चों का स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन के बाद उनकी उपस्थिति प्रतिदिन सुनिश्चित कराये. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-muharram/">जगन्नाथपुर

: थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बच्चियों को स्कूल भेजना जरूरी

बैठक का सबसे प्रमुख बातें यह रही कि आवासीय सेतू पाठ्यक्रम केंद्र से निकल कर बच्चियां शिक्षा के मुख्यधारा से अपने गांव या पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में नमांकन लेकर जुड़ेंगी साथ ही प्रतिदिन विद्यालय जाएंगी. स्कूल से जुड़े किसी भी बच्चे को स्कूल के टाईम पर कोई श्रम या घरेलु कार्य न करायें. बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांव के अभिभावकों के आलावे आरबीसी टीचर रानी जेराई, विनीता लागुरी, रैना कुमारी, आंगनवाड़ी केंद्र समन्वयक निकहत परवीन, एलएफ मधुसुदन सिंकु, सीएफ बिशाल गोप, पंचायत मुवलाईजर रमेश सिंकु, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही