Search

 
 
 

जगन्नाथपुर विधानसभाः गीता कोड़ा, सोनाराम सिंकू व मंगल सिंह बोबोंगा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष तय

 
Shailesh Singh Kiriburu : जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद गीता कोडा़, इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सोनाराम सिंकु और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है. इन तीनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर रखा है. इन तीनों प्रत्याशियों के अलावा, इस सीट पर झापा से लक्ष्मी नारायण गागराई, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से लक्ष्मी नारायण लागुरी, और निर्दलीय कुशुम केराई, ज्याला कोड़ा, एवं मानसिंह तिरिया भी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला इन तीनों प्रत्याशियों के बीच ही होना तय माना जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/jagarnathpur.jpeg"

alt="" width="242" height="188" /> उल्लेखनीय है कि साल 2019 के चुनाव में गीता कोड़ा समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु ने 32,499 वोट पाकर पहले स्थान पर आए थे. मंगल सिंह बोबोंगा, जो झाविमो की टिकट पर चुनाव लड़े थे, ने 20,893 वोट प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहे थे. भाजपा प्रत्याशी सुधीर सुंडी ने 16,450 वोट प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया, जबकि आजसू प्रत्याशी मंगल सिंह सोरेन ने 14,222 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे. अन्य प्रत्याशियों को जो वोट मिलें, उनमें लक्ष्मी सोरेन (6,617), सन्नी सिंकु (5,062), मानसिंह तिरिया (4,415), नोटा (4,092), जयारानी पाडे़या (2,489), जगजीवन केराई (1,709), जयसिंह सिंकु (1,539), राजेश सिंकु (1,396), सोनु कुंकल (1,155), और अमित कुमार लागुरी (1,020). इस बार मंगल सिंह बोबोंगा को पिछले चुनाव के प्रत्याशी मंगल सोरेन और अन्य प्रत्याशियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है. अन्य दलों के नाराज नेताओं का भी सहयोग उन्हें मिल रहा है. हालांकि, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का अपना वोट बैंक और गठबंधन से जुड़े पार्टियों का समर्थन है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/jagarnathpur-1.jpeg"

alt="" width="283" height="369" /> प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में नए राजनीतिक समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं. कुछ समर्थक घट रहे हैं, तो कुछ जुड़ रहे हैं. क्षेत्र के मुस्लिम और ईसाई मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं और सोनाराम सिंकु तथा मंगल सिंह बोबोंगा की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं. जो भी प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी गीता कोडा़ को हराने में सक्षम होगा, वे अंतिम समय में अपने वोट का ध्रुवीकरण कर सकते हैं. हालांकि, दोनों प्रत्याशी मुस्लिम और ईसाई वोटरों पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं. लोग इस सीट पर पहले से ही तीनों प्रत्याशियों की जीत पर अपनी राय व्यक्त करते हुए बाजी भी लगा रहे हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिकांश वोटरों की चुप्पी सभी प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही