Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास  की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य काशीनाथ तिवारी ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. इस दौरान विद्यालय के आचार्य ललित कुमार बेहरा ने गोस्वामी तुलसीदास के बारे में विस्तार से विद्यालय के भैया-बहनों को जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के द्वारा छोटे बच्चों के लिए सुलेख, चित्रकला एवं बड़े भैया बहनों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-certificate-distributed-among-five-students-of-district-school/">चाईबासा

: जिला स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

प्रतियोगिताओं में यह बने विजेता

सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय से रजनी खन्डाईत प्रथम स्थान तथा अश्रिता नायक द्वितीय स्थान, कक्षा तृतीय से प्रथम शिखा निषाद तथा द्वितीय जशमीन सिंकु रहे. चित्रकला में प्रथम स्थान भूमिका महाराणा तथा द्वितीय स्थान रीतू कुमारी रहीं, निबंध लेखन में कक्षा दशम के भैया रविंद्र मुंडा प्रथम स्थान एवं भव्यरानी पान द्वितीय स्थान प्राप्त की. कक्षा नवम से अधिवास कुमार प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान सुनील बोबोंगा ने प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-youths-arrested-with-stolen-bikes-during-vehicle-checking-police-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना का आह्वान

मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने सभी भैया-बहनों को विद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में राजकिशोर महतो, वितेश यादव, सुपार्वती सिंकु, डेज़ी सिकु, चंद्रावती कुमारी, मोनी नाग, मंजू सिंह, ललित बेहरा, सुबोध कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही