Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

 
Jagnnathpur (Rohit Mishra) : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित साह के चाईबासा आगमन को लेकर मंगलवार को जगन्नाथपुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने भाजपा के सांगठनिक ढांचे का अवलोकन किया. इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमीत शाह देश को एक अलग पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं. लेकिन झारखड के हेमंत सरकार केवल जनता को बरगलाने, ठगने व दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है. वर्तमान सरकार राज्य की भोली भाली जनता की गाढ़ी कमाई को हजम करने में लगी हुई है. भाजपा अपने कर्मठ युवा साथियों के प्रयास से एक दिन झारखण्ड में विशुद्ध रुप से भाजपा की सरकार बनाएगी. केवल भाजपा ही स्वच्छ सरकार दे सकती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tulsi-worship-day-was-celebrated-in-utramit-high-school/">आदित्यपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने कहा कि जितना विकास का काम भाजपा के शासनकाल में हुआ है उसकी एक तिहाई कार्य भी इस सरकार में नहीं हो पाया है. कोविड काल में देश के प्रत्येक जरुरतमंद नागरिकों को जीवन यापन के लिये राहत योजना देना भाजपा की ही देन है. इसके अलावे प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती हेतु कई टिप्स दिये साथ ही सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश ​दिए. मौके पर सुरेश साहू मंगल गिलुवा विपिन पूर्ति, शम्भु पासवान, गोविन्द पाठक, राय भूमिज, बबलू शर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, शशि दास, रतन निषाद, चद्रंप्रभा कुमारी, जयश्री देवी, मीना नाग, श्रवण शर्मा, साहू पूर्ति, चुन्नु निषाद, हरिश पाम, पिंटु सिंह, अशोक पान, विष्णु गुप्ता, रवि दास, बबलू सिंकु, सुरेंद्र सिंकु, अजित सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही