Search

 
 
 

जगन्नाथपुर: केंद्र सरकार की योजनाओं और सफलताओं को लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

 
Jagannathpur: मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जगन्नाथपुर प्रखंड के सियालजोड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को लेकर शनिवार को यहां बैठक की गई. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई मौजूद थे. कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. बड़कुंवर गागराई ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है. इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये बीजेपी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और सफलताओं की बुकलेट को लेकर घर-घर जाएंगे. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-18-june-the-country-is-burning-in-the-fire-of-agneepath-said-rahul-pm-will-have-to-become-apologetic-dinner-in-deoghar-court-premises/">शाम

की न्यूज डायरी।।18 जून।। अग्निपथ की आग में जल रहा देश। बोले राहुल – PM को बनना होगा माफीवीर। देवघर कोर्ट परिसर में धांय-धांय। हिंसा में घायल नदीम के परिजनों ने उठाये सवाल। मनी लॉन्ड्रिंग केस में विधायक के बच्चे फंसे। सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज। बाढ़ व लैंडस्लाइड से असम बेहाल। बिहार की खबरें पढ़ें व वीडियो देखें।।

24 जून को सियालजोड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम: बड़कुंवर

उन्‍होंने बताया कि मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आगामी 24 जून को जगन्नाथपुर प्रखंड के सियालजोड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें जगन्नाथपुर विधानसभा के कई कार्यकर्ता शामिल होंगे. बूथ सशक्‍तीकरण के तहत उन बूथों पर जाएंगे जहां भाजपा को सबसे कम वोट मिले हैं. भाजपा की पकड़ से कोई एरिया बाहर नहीं है. हर बूथ हमें जीतना है. बूथ जीतने पर ही हम चुनाव जीतेंगे. कमी को ढ़ूंढ़ने का प्रयास करेंगे.

योजनाओं के लाभुकों से मिलेंगे भाजपा कार्यकर्ता

[caption id="attachment_335229" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/18jun6a.jpg"

alt="" width="600" height="188" /> बुकलेट के साथ भाजपा कार्यकर्ता.[/caption] उन्‍होंने कहा कि इसके अलावा अन्य योजनाओं के लाभुकों से मिलने की योजना है. इसमें गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान योजना, आयुष्मान भारत, किसान-मजदूरों की पेंशन योजना देने, जल जीवन मिशन, सौभाग्य योजना के लाभुक शामिल हैं. मौके पर जितेन्द्र गुप्ता, धीरज सिंह, राय भुमिज, अश्विनी चातर,चन्द्रमोहन गोप, बंगाली प्रधान, रीतेश पनिग्रही, श्रवण शर्मा, संजीत गोप सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-played-street-plays-to-stop-atrocities-on-women-in-gender-learning-camp/">किरीबुरु

: जेंडर लर्निंग शिविर में महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही