Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : भाजयुमो ने मनाया कारगिल विजय दिवस

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : भारतीय जनता युवा मोर्चा जगन्नाथपुर प्रखंड द्वारा अध्यक्ष हरीश तांती की अगुआई में जगन्नाथपुर मुख्य चौराहा पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीद के जवानों के फोटो के समक्ष अगरबत्ती एवं मोमबत्ती दिखाकर शहीद जवानों को याद किया तथा दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. भाजयुमो अध्यक्ष हरीश तांती ने कहा देश में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-financial-help-to-the-poor-mother-of-jena-soy-who-died-in-a-road-accident/">किरीबुरू

: सड़क दुर्घटना में मृत जेना सोय की गरीब माँ को मिली आर्थिक मदद

वीर सपूतों के शौर्य को याद किया गया

इस मौके पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों के शौर्य को याद किया जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में लड़े गए युद्ध को जीतने की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर जिन जगहों पर कब्जा कर लिया था, भारत के जांबाज फौजियों ने उन दुर्गम स्थानों पर दोबारा तिरंगा फहराया था. 60 दिन से ज्यादा चलने वाली इस लड़ाई को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया था.

इस अवसर पर ये थे उपस्थित

मौके पर महामंत्री पिंटू सिंह, उपाध्यक्ष सनी लकड़ा, मंत्री संजीत गौड़, मझगांव विधानसभा प्रभारी धीरज सिंह, भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य मंजीत कोड़ा, प्रखंड कमेटी महामंत्री श्रवण शर्मा, मंत्री सुरेंद्र सिंकू, महेश केराई, प्रदीप रजक, प्रताप साहु, संजय साव सहित अन्य उपस्तिथ हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही