Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : तोडांगहातु में प्रखंड बाल अधिकार सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

 
Jagannathpur( Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडांगहातु पंचायत कार्यालय सभागार में प्रखंड बाल अधिकार सुरक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया शिशिर सिंकु की अध्यक्षता में हुई. समिति पदाधिकारी व सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने पर पुनर्गठन करने का निर्णय के साथ ही समिति का नाम में फेरबदल करते हुए प्रखंड बाल अधिकार सुरक्षा मंच नाम दिया गया. बैठक में बाल अधिकार सुरक्षा मंच का प्रखंड अध्यक्ष शिक्षा प्रेमी कमल किशोर केसरी को चुना गया. उपाध्यक्ष सोनाश्री करुवा, अम्बाई केराई, समिलन गागराई, सचिव मंजित कोड़ा, सह सचिव पोरेन पुरती, कोषाध्यक्ष मानकी बिरसा भगवान सिंकु को चुना गया. बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिशिर सिंकु ने बाल अधिकार सुरक्षा समिति के बाल अधिकार पर किये गये कार्यकाल की प्रगति, चुनौतियां व वर्तमान की समस्याओं से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-paswas-student-talent-award-ceremony-on-august-8/">जमशेदपुर

: पासवा का छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 8 अगस्त को

यह बने मंच के विशेष सलाहकार 

मंच के विशेष सलाहकार के रुप में मनोज तिरिया, शिशिर सिंकु, सोमनाथ सिंकु, रंजन गोप, रामजीवन बेहरा, कामिल केराई, घनश्याम पिंगुवा, विकास महापात्र, संग्राम सिंह, कृष्णा सिंकु, अंतिम सिंकु एवं सलाहकार में बुधराम पुरती, ज्योति सिंकु, शिरिश कुमार, आशा पुरती, महेंद्र प्रधान, जोटेया किशोर पिंगुवा, शिशिल्या बोबोंगा, महावीर हेस्सा, कैलाश दास, जयश्री तिरिया, क्रांति तिरिया, जुनाय हेम्बरम, मनबोध पान, जयंती बोबोंगा, धनमन लागुरी, ओनामो हेम्बरम, सवित्रि जेराई सहित विभिन्न मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य को रखा गया है.  बैठक में उपस्थित अन्य सभी को कार्यकारणी सदस्य के रुप में रखा गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-15-prisoners-were-released-on-the-instructions-of-nalsa/">चाईबासा

: नालसा के निर्देश पर 15 कैदियों को किया गया रिहा

बैठक में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर एस्पायर के ब्लाक को-आर्डिनेटर मानस रंजन चक्र एवं एलईपी कोर्डिनेटर प्रदीप सा ने नये बाल अधिकार सुरक्षा मंच के टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही तीन स्तभ्म एक्सेस, लर्निंग व गर्वनेंस के साथ 0-18 वर्ष के सभी बच्चों के साथ उनके अधिकारों के लिए कार्य करने का सुझाव रखा. बैठक में इस अवसर पर कृष्णा बोबोंगा, पूनम पुरती, हरिश पुरती, सुजाता प्रधान, लीलावती गोप, गोमा बोबोंगा, सवित्रि सिंकु, प्रिति प्रधान, लक्ष्मी कुमारी, रमेश सिंकु, मधुसूदन सिंकु, गायत्री जेराई, मधुसुदन हेस्सा, अम्बाई केराई, लालमोहन गोप, जानकी पिंगुवा सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही