Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी एनजीओ के साथ की बैठक, कार्य योजनाओं की जानकारी ली

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं के समन्वयक व उनके प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को एक समीक्षा बैठक की. प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं के क्षेत्र में कब से और किन किन मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है इसकी जानकारी ली. साथ ही कार्य के दौरान कौन-कौन से चुनौतियां हैं, कितनी सफलता मिली है, आगे की क्या कार्ययोजनाएं हैं इसकी भी जानकारी ली गई. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-it-is-very-important-for-children-to-be-educated-to-change-the-society-lankeshwar-tamsoy/">मझगांव

: समाज को बदलने के लिए बच्चों का शिक्षित होना बहुत जरूरी : लंकेश्वर तामसोय

एनजीओ का स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज्यादा फोकस

बैठक में ज्यादातर स्वंयसेवी संस्थाओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज्यादा फोकस देकर सामाजिक जागरुकता का काम कर रही है. साथ-साथ बच्चों को विद्यालय में नियमित ठहराव, शतप्रतिशत नमांकन, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना, मनरेगा योजनाओं के प्रति लोगों में जागरुकता लाना, योजनाओं का चयन करना, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों का सुरक्षित देखभाल व उन्हें स्वास्थ्य लाभ से जोड़ना, किसान हित में जैविक खाद्य को बढ़ावा देना, बाल-विवाह, बाल-श्रम, बाल-तस्करी को रोकना आदि कार्य किए जाने की जानकारी प्रतिनिधियों ने दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-coordination-committee-meeting-of-cisf-crpf-and-district-police-held/">किरीबुरू

: सीआईएसएफ, सीआरपीएफ एंव जिला पुलिस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित

समस्या आने पर जानकारी जरूर दें : बीडीओ

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जो भी एनजीओ जिन मुद्दों को लेकर काम कर रहे है उनके विभाग के संबंधित प्रखंड के पदाधिकारियों से समन्वय अवश्य बना कर कार्य करें. साथ ही सरकार द्वारा प्रखंड में जितने भी योजनाओं संचालित हो रही है उनका प्रचार-प्रसार करें. योजनओं से जुड़ने के तरीका व मिलने वाली लाभ के बारे बताये. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने एनजीओ प्रतिनिधियों से कहा किसी भी तरह की कोई समस्या आये तो मुझे जानकारी जरूर दें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hod-31-of-geology-department-in-ku-will-retire-dr-sarita-prasad-got-charge/">चाईबासा

: केयू में भूगर्भ शास्त्र विभाग के एचओडी 31 को होंगे रिटायर्ड, डॉ सरिता प्रसाद को मिला प्रभार

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, कृषि पदाधिकारी मंगलनाथ साहु, पंचायती राज पदाधिकारी दिवाकर पान, सीएचसी प्रभारी डा. जयश्री किरण के आलावे जेएसएलपीएस, एस्पायर, सी थ्री इंडिया, स्पोर्ट, युनिसेफ, मानसी प्रोजेक्ट, निड्स, समेकित जन विकास केंद्र, उगम, दृष्टि सामाजिक संस्था, शीतल वाटिका के प्रखंड समन्यवक, प्रतिनिधि एवं विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही