Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : बुधराम पूर्ति बने प्रखंड प्रमुख और भरत गोप उप प्रमुख

 
Jagannathpur : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यलाय में बुधवार को प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का ने चुनाव से पूर्व पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपानीयता की शपथ दिलायी. इसके पश्चात सर्वप्रथम प्रमुख पद का नामांकन किया. इसमें तीन प्रमुख के लिए दावेदारी किया उमेश चंद्र तिरिया को 1 मत, बुधराम पूर्ति को 9 मत व भुनेश्वर हेस्सा को 6 मत मिला. जिसमें निर्वाची पदाधिकारी एक्का ने बुधराम पूर्ति तीन मतो से आगे होने से बुधराम पुरती प्रमुख के लिए विजय घोषित कर दिये. इसके पश्चात प्रमुख को एसडीओ ने प्रमाण पत्र दे व पद व गोपीनीयता की शपथ दिलाई. वहीं जगन्नाथपुर उपप्रमुख पद के लिए तीन पंचायत समिति सदस्य के बबिता कुमारी प्रधान, भारत गोप व सुभाष लागुरी ने उप प्रमुख के लिए दावेदारी की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-adivasi-sengel-campaign-submitted-memorandum-to-dc-for-the-demand-for-human-rights-in-tribal-villages/">सरायकेला:

आदिवासी गांवों में मानवधिकार की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा
मतदान में 16 पंचायत समिति ने भाग लिया. मतदान के बाद मतो की गिनती की गयी. जिसमें भारत गोप ने सुभाष लागुरी को 6 मतो से पराजित किया. जबकि बबिता कुमारी गोप को 2 मत प्राप्त हुए. भरत गोप को 10 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का ने भरत को विजेता घोषित कर उप प्रमुख का प्रमाण पत्र और शपथ दिलाया. वही प्रमुख करो प्रमुख के विजय होने के बाद समर्थकों के द्वारा अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे को बधाई दिया. इस मौके पर बीडीओ चंदन प्रसाद, चुनाव कर्मी निहार रंजन, लक्ष्मण महतो, दिवाकर पान व मनोज शर्मा उपास्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही