Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर: अवैध देसी शराब के विरुद्ध अभियान,  शराब भट्ठियों सहित सैकड़ों लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur(Chaibasa): पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिये उत्पाद विभाग जगन्नाथपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध देसी शराब के विरुद्ध अभियान चलाया. इसके तहत यह जगन्नाथपुर प्रखंड के बांस काटा,  देवगांव तथा भनगांव में छापामारी की गई. जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना मिल रही थी कि जैतगढ़ पंचायत व भनगांव में अवैध देसी शराब का निर्माण औऱ बिक्री हो रही है. इस सूचना पर मंगलवार को थाना प्रभारी यसराज सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार प्रभात रंजन व उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के साथ अवैध देसी शराब के संयुक्‍त रूप से कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें: ED">https://lagatar.in/jharkhand-news-ed-takes-vishal-chaudhary-into-custody-information-about-recovery-of-rs-5-crore/">ED

ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में !, पांच करोड़ रुपये बरामदगी की सूचना

कहां से कितना मिला अवैध शराब व जावा महुआ

[caption id="attachment_316829" align="aligncenter" width="270"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/24may6a-270x300.jpg"

alt="" width="270" height="300" /> नष्ट किया गया जावा महुआ.[/caption] जिला उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज ने बताया कि देवगांव में छापामारी के दौरान अशोक तांती, राजकेशरी कैवर्त और मटकी नायक के घर से करीब 600 किलोग्राम अवैध जावा महुआ तथा 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. भनगांव टोला-ढीपासाई में मरकंडो बेहेरा के घर से 40 लीटर अवैध चुलाई शराब, गुनो बेहेरा के घर से 130 किलोग्राम अवैध जावा महुआ तथा 15 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं हरीश बेहेरा के घर से 160 किलोग्राम अवैध जावा महुआ तथा 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. सभी बरामद अवैध चुलाई शराब व अवैध जावा महुआ नष्‍ट कर दिए गए.

अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज

छापामारी के दौरान सभी अभियुक्त घटनास्थल से फरार हो गए. अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी यसराज सिंह ने कहा कि अवैध रूप से महुआ देसी शराब का निर्माण करना और बेचना कानूनन जुर्म है. लोग अवैध रूप से देसी शराब बनाना बंद कर दें वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि अवैध देसी शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. थाना प्रभारी ने मानकी, मुंडा, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं ग्रामीणों से अवैध शराब के विरोध में पुलिस का सहयोग करने का निवेदन किया है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-video-of-collecting-money-from-student-on-bell-based-teacher-in-jln-college-goes-viral-principal-formed-inquiry-committee/">चक्रधरपुर:

जेएलएन कॉलेज में घंटी आधारित शिक्षिका पर विद्यार्थी से पैसा वसूलने का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल ने जांच कमेटी बनाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही