Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : मुखिया प्रत्याशी बुधवा कुजुर ने अपने समर्थकों के साथ निकाली पदयात्रा

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur (West Chaibasa) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम समय नजदीक आते ही विभिन्न पंचायत के विभिन्न पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी को देखते हुए मंगलवार को जगन्नाथपुर मुखिया प्रत्याशी बुधवा कुजुर ने अपने समर्थकों के साथ जनता से वोट पाने के लिए अपने निवास स्थल उरांवसाई से पदयात्रा निकाली. पदयात्रा के दौरान वे बाजार बस्ती, विशाल टोला, बस्टम टोला, नायक टोला, शिव मंदिर चौक, बस स्टैंड होते हुए रहीमाबाद मौलानगर व डीपासाई होते हुये उरांवसाई पहुंचे. जहां उन्होंने सभी जगन्नाथपुर जनता से हाथ जोड़कर 27 मई को क्रमांक संख्या चार चुनाव चिन्ह बेल्ट छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-inauguration-of-sri-sri-akhand-naam-yagya-sankirtana-in-kachidhoda/">किरीबुरु

: कच्चीधौड़ा में श्रीश्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

गांव का विकास करना रहेगी मेरी प्रथामिकता

इस मौके पर मुखिया प्रत्याशी बुधवा कुजुर ने प्रेस बयान में कहा कि एक बार जनता मुझे मौका दे, फिर जगन्नाथपुर पंचायत में विकास करूंगा. साथ ही विकास के साथ शिक्षा, पेयजल, बिजली व गांव की सड़क बनाना मेरी प्रथामिकता रहेगी. जनता की हर समस्या का समाधान करूंगा. [wpse_comments_template] इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voters-trying-to-wash-their-fingerprints-after-casting-their-votes-in-naxal-affected-areas/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोट डालने के बाद उंगलियों के निशान को धोने की कोशिश करते रहे वोटर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही