Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : प्राथमिक विद्यालय बड़ामहुलडीहा में बाल संसद का हुआ पुनर्गठन

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मालुका पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बड़ामहुलडीहा में बुधवार को बाल बैठक का आयोजन हुआ. इसी के साथ विद्यालय में बाल संसद का भी पुनर्गठन किया गया. इसका उद्देश्य बाल संसद व मंत्रियों में लीडर शीप का विकास करना रहा. बाल संसद का पुनर्गठन समाजिक कार्यकर्त्ता रमेश सिंकु के सहयोग से किया गया. इस दौरान बच्चों को बाल संसद के कार्य और जिम्मेदारी, विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति, बाल संसद सह मंत्रियों का उन्मुखीकरण व अन्य  सामान्य जानकारियां दी गई. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-meeting-of-sahiyas-held-in-chc-memorandum-submitted-to-medical-in-charge/">मझगांव

: सीएचसी में सहियाओं की बैठक आयोजित, चिकित्सा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
बाल संसद गठन के उपरांत मंत्रियों का भी चयन किया गया. इसमें प्रधानमंत्री मिशा सिंकु, अनुशासन मंत्री जेनेलियन सिंकु, स्वास्थ्य मंत्री रेनु सिंकु, कला एवं संस्कृतिक मंत्री श्रीमती सिंकु, सफाई मंत्री सुपाय सिंकु, पर्यावरण मंत्री चैतन तामसोय, बागवानी मंत्री सरस्वती सिंकु को बनाया गया. इसके साथ ही इन मंत्रियों के एक एक उपमंत्री का भी चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-launches-vocational-training-program-for-class-9-students/">जमशेदपुर:

टाटा स्टील ने कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम
मंत्री चयन के बाद कार्यकर्त्ता रमेश सिंकु ने जानकारी दी कि एस्पायर द्वारा 13 अगस्त को बाल संसद प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा. इसमें सभी विभाग के प्रमुख मंत्री शामिल होंगे. मौके पर सहायक शिक्षक, एस्पायर एलईपी शिक्षिका, वॉलिंटियर सहित 57 बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही