Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ठेकेदार ने ग्रामीणों से वसूले पैसे, अब हुआ फरार, ग्रामीण आक्रोशित

Jagannathpur (Chandan kumar) : बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों से मोटी रकम वसूले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इसके विरुद्ध डांगोवापोसी से जगन्नाथपुर अनुमण्डल कार्यालय तक बुधवार को ग्रामीणों ने पदयात्रा निकाली और एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से बताया गया कि विद्युत विभाग नोआमुंडी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र डांगोवापोसी के आम बागान व मुर्गा साई टोला में विद्युत विभाग के कार्यकारी एजेंसी संवेदक धनंजय सिंह के द्वारा बिजली कनेक्शन दिलाने एवं कंज्यूमर बनाने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा वसूला गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-according-to-the-agreement-the-shop-fare-increase-should-be-fixed-shopkeepers-association/">चाईबासा

: एकरारनामा के अनुसार ही दुकान भाड़ा वृद्धि तय हो- दुकानदार संघ

ग्रामीणों का पैसा लेकर ठेकेदार हुआ फरार

ग्रामीणों का आरोप है कि कंज्यूमर बनने के लिए फॉर्म भरकर फोटो, खाता - प्लॉट नंबर ठेकेदार के पास जमा किया गया. जबकि यह सरकार की योजना थी. लेकिन ठेकेदार पैसा गबन करने की नियत से ग्रामीणों से पैसों की वसूली कर फरार हो गया. वह लौटकर दोबारा कभी नहीं आया. ठेकेदार द्वारा कहा गया था आपके द्वारा दिए गए रुपये वापस कर दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chaibasa-pension-camp-organized-on-the-initiative-of-the-chief-in-tonto-panchayat/">जमशेदपुर

: पोटका विधायक से कचरा हटवाने व मैदानों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के पास रखेंगे मांग

इधर, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ग्रामीणों के घर-घर बिजली पहुंचाए और कंज्यूमर बनाने के नाम पर लिए गए 55-55 हजार रुपये ग्रामीणों को वापस करवाए. विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा की गई वसूली की जांच कराकर दोषी को जेल भेज जाए. बिजली उपभोक्ता गरीब राशन कार्ड धारी लाभुकों को मुफ्त बिजली कंज्यूमर बनाए. विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लिया जाए. इस मामले को लेकर गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही