Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : डीडीसी ने मतगणना कर्मी को तत्काल मतदान कार्य से हटाया

Advertisement
Advertisement
Jagannathpur : जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप बख्शी ने मतगणना कर्मी रामचंद्र सोरेन को मतगणना कार्य से तत्काल प्रभाव से हटा दिया. सोरेन इंडियन बैंक चाईबासा शाखा के कर्मचारी हैं. पंचायत चुनाव में नोवामुंडी प्रखंड के द्वितीय चरण के मतगणना जगन्नाथपुर (चाईबासा) में स्थित राजकीय रस्सेल प्लस टू विद्यालय में चल रही थी. जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया डीडीसी को लगा कि रामचंद्र ने जमकर शराब पी रखी है. रूक-रूक कर सोरेन अपने में बातें करते हुये बड़बड़ा रहे थे और वे सीधे चल भी नहीं पा रहे थे. तब यहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने उनकी शिकायत डीडीसी से की. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-husband-and-wife-injured-including-girl-going-by-bike-to-save-cyclist/">सरायकेला

: साइकिल सवार को बचाने में बाइक से जा रहे बच्ची समेत पति-पत्नी घायल
उनके आदेश पर बैंक कर्मी की स्वास्थ्य जांच करायी गई. तब चिकित्सक प्रभारी जयश्री किरण की टीम ने जांच के बाद उसमें अलकोहल नहीं पाया. रिपोर्ट से जांच में पता चला कि वर्ष 2017 से ही उन्हें मिर्गी की बीमारी है. सोरेन में शुगर और प्रेशर के लक्षण भी मिले हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद डीडीसी बख्शी ने मतगणना कर्मी को गणना कार्य से हटाकर आराम करने का आदेश दिया और कठोर कार्रवाई का सामना करने से सोरेन बाल-बाल बच गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही