Search

 
 
 

जगन्‍नाथपुर: नरसिंहपुर सड़क हादसे में मृत व घायल बाइक सवार की हुई पहचान

 
Jagnnathpur (Rohit): पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंर्तगत नरसिंहपुर में रविवार रात सड़क हादसे में मृत व घायल बाइक सवार की पहचान आज सोमवार को हो गई. दोनों ग्राम करेंजिया टोला बुरुसाई के हैं. इनमें संजीव हेस्सा की मौत घटना स्‍थल पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सुखराम लागुरी को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्‍पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है. घायल सुखराम लागुरी के बेहोश होने के कारण दोनों व्यक्तियों की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी. गाड़ी नंबर व ग्रामीणों के सहयोग से आज दोनों की पहचान हुई. पुलिस ने कार को जब्‍त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसे भी पढ़ें: बेगूसराय">https://lagatar.in/after-begusarai-students-clashed-with-each-other-in-hajipur-and-lakhisarai-as-well-in-patna/">बेगूसराय

के बाद हाजीपुर और लखीसराय में भी ठांय-ठांय, पटना में आपस में भिड़े छात्र

सुखराम की बीमार पत्नी को देखने चम्पुआ जा रहे थे

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि सुखराम लागुरी की पत्नी की तबियत खराब होने के चलते ओडिशा के चम्पुआ अस्पताल में भर्ती थी. सुखराम अपनी पत्नी को देखने अपने साथी संजीव हेस्सा के साथ पल्सर बाइक से चम्पुआ अस्पताल जा रहे थे. तभी नरसिंहपुर गांव के पास चम्पुआ की ओर से आ रही एक कार ने संजीव की बाइक का टक्‍कर मार दी. जिसमें बाइक चला रहे संजीव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि सुखराम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/ghatshila-pansas-told-the-problems-of-their-respective-areas-to-the-officials-2/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा से पूर्व सितंबर माह का वेतन भुगतान करें सरकार – गांगुली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही