Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

 
Jagannathpur (Chandan Kumar) : सावन माह की दूसरी सोमवारी पर जगन्नाथपुर तथा आसपास के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था. किसी ने फल-फूल, तो किसी ने बेलपत्र-धतूरा, तो किसी ने दूध-दही का भोग लगाया. वहीं, जगन्नाथपुर के प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखने को मिली. महिलाएं भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में कतारबद्ध तरीके से खड़ी थी. इसे भी पढ़े :  सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-on-the-second-monday-of-sawan-devotees-gathered-in-the-pagodas-for-jalabhishek/">सरायकेला

: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

सावन में पड़ने वाले सोमवार का है विशेष महत्व

विदित हो कि सावन का पूरा महीना भगवान भोले शंकर का माना जाता है. लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है. इस बार सावन में चार सोमवार पड़े हैं. सावन के सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता और आस्था है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने और सच्चे मन से भगवान भोले की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन में सुहागिनें जहां अपने पति और बेटे की लम्बी उम्र के लिए भगवान भोले की पूजा अर्चना करती है. वहीं, कुंवारी कन्याओं द्वारा भगवान भोले की आराधना किए जाने से उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति भी होती है. इसे भी पढ़े :  विक्की">https://lagatar.in/vicky-kaushal-and-katrina-kaif-received-death-threats-mumbai-police-filed-a-case/">विक्की

कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही