Search

 
 
 

जगन्नाथपुर: बारिश से नाली का कचरा सड़क पर, दुर्गंध से जीना दूभर

 
Jagannathpur (Chandan Kumar): जगन्नाथपुर में शनिवार को हुई जोरदार बारिश ने साफ सफाई के दावे को कूड़े कचरे में ढेर कर दिया. बारिश में गली मुहल्ले की सड़कों की हालत काफी खराब हो गई. बजबजाती नालियों का कचरा सड़क पर बिछ गया. लोग सड़क व आसपास नाली का कचरा देख आगबबूला हो रहे थे. दरअसल क्षेत्र की सभी नालियां मरम्मत और स्लैब के अभाव में बेकार हो चुकी हैं. हल्की बारिश में ही नाली का कचरा सड़क पर आ जाता है. नायक टोला, मेन रोड, मुंडा टोला, गोप टोला, दिउरी टोला, विशाल टोला सहित कई टोलों की नालियों का बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: तांतनगर:">https://lagatar.in/tantnagar-tractor-owners-associated-with-sand-business-will-demonstrate-with-tractor-at-mining-office-on-july-19/">तांतनगर:

माइनिंग कार्यालय पर ट्रैक्टर के साथ 19 जुलाई को प्रदर्शन करेंगे बालू के कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर मालिक

कचरा डंप करने के लिये कोई व्यवस्था नहीं  

स्वच्छ भारत और स्वच्छता की बात करना जगन्नाथपुर में बेमानी के समान है. कचरा डंप करने के लिये कोई व्यवस्था नहीं है. मजबूरन लोग नालियों का कचरा सड़क किनारे ही रख देते हैं. इस संबंध में ग्रामीण मुंडा विकास महापात्र ने कहा कि बारिश के दिनों में लोग परेशान हो जाते हैं. दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो जाता है. नालियों से निकासी नहीं होने के कारण नाली का पानी घरों में घुस जाता है. जल्द ही ग्रामीण स्तर से आवेदन तैयार कर क्षेत्र के नालियों व आसपास की गंदगी की सफाई को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/jharkhand-news-update-evening-news-diary-25-june-2022-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 June।।शाह से मिल फैसला लेंगे हेमंत।।किसने की प्रेम प्रकाश की पैरवी।।थापा, सुजीत सिन्हा को उम्रकैद।।मोमेंटम झारखंड जांच पर सवाल।।धनकुबेर निकला ड्रग इंस्पेक्टर।।हिंसक हुई महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही