Search

 
 
 

जगन्नाथपुर : शिव मंदिर आंगनबाड़ी में पेयजल की समस्या, बच्चे घर से बोतल में ला रहे पीने का पानी

 
Jagannathpur (Rohit Mishra) : शिव मंदिर टोला के आगंनबाड़ी का उद्धार कीजिए डीसी साहब! आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे घर से पीने का पानी लेकर आते हैं. किसी ने अब तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया. कई बार मीडिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत भी कराया गया कि जगन्नाथपुर के शिव मंदिर आंगनबाड़ी में पेयजल की समस्या है. लेकिन यह बात सुनने वाला अब तक कोई सामने नहीं आया. विदित हो कि उक्त आगंनबाड़ी केंद्र में करीब 30 से अधिक छोटे-छोटे बच्चों का नाम अंकित है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-girl-kidnapped-from-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह से नाबालिग लड़की का अपहरण

सहायिका करीब आधा किमी दूर से ला रही पानी 

सरकार की ओर से मिलने वाला नाश्ता व भोजन तो बच्चों के मिल जाता  है. लेकिन सरकार की ओर से केंद्र पर पानी की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है. सहायिका दूसरे टोले से करीब आधा किमी दूर से पानी लाकर बच्चों के लिए खाना बनाती है. पानी की समस्या को देखकर छोटे बच्चे बोतल भरकर पानी आंगनबाड़ी आते हैं. हालांकि करीब 2 साल पूर्व इस आंगनबाड़ी में चापाकल निर्माण कराया गया था. लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण यह मामला जस का तस पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-atmosphere-of-the-workers-college-became-hot-a-scuffle-broke-out-between-the-student-leaders/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज का माहौल हुआ गर्म, छात्र नेताओं के बीच हुई हाथापाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही