Search

 
 
 

जगन्नाथपुर: सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण- कांग्रेस

 
Jagannathpur: जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने ईडी द्वारा कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर की जा रही कर्रवाई को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को धरना दे कर विरोध प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम का संचालन क्रान्ति तिरिया ने किया गया. प्रखंड प्रमुख बुधराम पुरती, प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, यूथ इंटक प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई, प्रखंड सचिव राजू हेम्ब्रम ने कार्यक्रम को बारी-बारी से संबोधित किया. इसे भी पढ़ें: अग्निपथ">https://lagatar.in/modi-said-on-agneepath-scheme-some-reforms-may-seem-bad-in-the-beginning-but-beneficial-in-the-long-run/">अग्निपथ

स्कीम पर मोदी बोले- कुछ सुधार शुरू में भले ही खराब लगते हैं, पर लंबे वक्त में फायदेमंद

कांग्रेस वक्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा

सभी वक्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा हम सभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं. कांग्रेस इन पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से डरने वाले नहीं है. जनता की आवाज बनने पर भाजपा सरकार कांग्रेस से डर गई है. इसलिए यह केंद्रीय संस्थानों के माध्यम से कांग्रेस को डराने एवं कमजोर करने के लिये दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रही है. धन्यवाद ज्ञापन रंजीत गागराई ने किया.

यह थे उपस्थित

धरना प्रदर्शन में उप प्रमुख भरत गोप, बीस सूत्री उपाध्यक्ष घनश्याम कोड़ा, चंचल यादव, दुश्यंत खिलार, प्रभात प्रधान, दुम्बी तिरिया, सनातन सिंकु, अरशद इकबाल, आफताब आलम, मंगल सिंह लागुरी, राम लागुरी, मथुरा लागुरी, विजय सिंकु, रामेश्वर लागुरी, रंजीत गागराई, सोमा देवगम, विक्रम लागुरी, मंगलसिंह तिरिया, रमेश लमाय, जगदीश जेराई, मानसिंह तिरिया, चाणक्य जेराई, मो. इकबाल, पवन सिंह, आमोद साव, दिनेश प्रधान, आबिद हुसैन, नरसिंह कोड़ा, करंजिया पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, मकरध्वज सरदार, राम लागुरी, पुर्ण चन्द्र सरदार, नागेन्द्र लागुरी, बीरबल हेस्सा, रविन्द्र बेहरा, करंजिया मुखिया जुलियश हेम्ब्रम, भनगांव मुखिया जितेन्द्र पुरती, सुशील हेस्सा, गणेश कोड़ा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-two-vans-collide-near-crpf-camp-in-dugni-omnis-driver-killed/">सरायकेला:

दुगनी में सीआरपीएफ कैंप के समीप दो वैन में टक्‍कर, ओमनी के चालक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही