Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर : राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय में स्वच्छता पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Jagnnathpur (Rohit mishra) : जगन्नाथपुर प्रखंड के राजकीय रास्सेल उच्च (+2) विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा व हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के जीवन शैली को बेहतर बनाने एवं उनके पोषण व स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया. स्वच्छता पखवाड़ा के इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह शामिल हुए. इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा जगन्नाथपुर स्वच्छ, स्वस्थ, पोषित और हरा भरा रहे. स्वच्छता पखवाड़ा के शुभ अवसर पर 50 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उन्होंने स्वच्छता पर चित्रकला बनाई.
इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-personnel-carried-out-cleanliness-drive-along-chaibasa-bharbharia-road/">तांतनगर

: पुलिस जवानों ने चाईबासा-भरभरिया सड़क किनारे चलाया सफाई अभियान

बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

तत्पश्चात उन सभी के बीच विद्यालय के तरफ से पुरस्कार भी दिया गया. इसमें स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल सुषमा जोंको, अरविन्द तिवारी, संदीप कुमार महतो, जावेद अखतर, राजिक अहसान, प्रदीप कुमार शर्मा, मनोज कुमार, मो. असगर सहित विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल थे. इसी क्रम में विद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल सुषमा जोंको ने कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई साथ ही बच्चों को स्वच्छता का मतलब भी समझाया गया तथा उन्हें स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों को बताना है कि स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हमें इधर-उधर कचरा नहीं फेकना चाहिए. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-killing-wife-and-son-and-daughter-for-dowry-face-burnt-with-acid/">बिहार

: दहेज के लिए पत्नी और बेटा-बेटी को मारकर तेजाब से चेहरा जलाया

जिस राष्ट्र की अपनी कोई भाषा नहीं उसका उत्थान नहीं होता

हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने हिन्दी आदि काल से साहित्यकारों की प्रिय रही है जैसे गोस्वामी तुलसी दास, कबीर दास, सूरदास, रसखान आदि महाकवियों ने हिंदी को जन लोकप्रिय बनाया है. प्रभारी प्रिंसिपल सुषमा जोकों ने कहा कि जिस राष्ट्र की अपनी कोई भाषा नहीं होती उसका उत्थान भी नहीं होता. इस कार्यक्रम में बच्चे स्वच्छता पर चित्रांकन, हिंदी दिवस पर निबंध, रंगोली प्रतियोगिता स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, प्रभारी प्रिंसिपल सुषमा जोंको सहित अन्य शिक्षकों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही